नितिन दुबे Nitin Dubey CG Singer FULL Biography

Nitin Dubey

नितिन दुबे Nitin Dubey जी एक ऐसे कलाकार जिनके सभी सांग लगभग सुपरहीट होते है चाहे वो “हाय रे मोर चांदनी हो याहो “बर्बाद कर देहे मोला” या “रायगढ़ वाला राजा”या बात हो “का तै रूप निखारे चंदैनी” की इनका ऐसा कोई गीत नहीं जो लोगो के जुबां व दिल को छू न लिया हो। आज हम इन्ही के बारे में इस ब्लॉग में बताएँगे।

एक परिचय

नितिन दुबे जी छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में आज सुपरस्टार है दर्शको के सपोर्ट से मया दुलार से आज बहुत ही ऊँचे मुकाम पे है ,एक ऐसा भी समय था जब इन्होने अपने जीवन में कई संघर्षो का सामना किया है जिसके बाद आज ये इस मुकाम पे है। इन्होने अपने जितने भी वीडियो सांग है इनमे नए चेहरों को मौका देते है जिससे छोटे कलाकारों को भी इससे बहुत सपोर्ट मिल जाता है ,ऐसे है नितिन दुबे जी।

जन्म

इनका जन्म छत्तीसगढ़ महतारी की गोद में सन 3 जुलाई सन 1981 को रायगढ़ जिले में हुआ है।

माता पिता

पिता -परमहंस दुबे जी।

माता – कालिंदी दुबे जी।

Nitin Dubey:परिवार

परिवार में इनके माता पिता ,दो भाई पत्नी और 2 बच्चे है।

नितिन दुबे:शिक्षा

इन्होने अपनी प्राथमिक व् हाई स्कूल तक की पढाई माँ सर्वेश्वरी हाई स्कूल से की है ,हायर सेकंडरी की पढाई नटवर हायर रायगढ़ से की है ,तथा आगे BSc की पढाई की हुई है।

नितिन दुबे:निवास

रायगढ़

नितिन दुबे

इन्होने बचपन से नहज 7 साल की उम्र से ही गाने गाना शुरू कर दिया था जब ये स्कूल में थे तो इन्हे 15 अगस्त ,26 जनवरी में हमेशा फर्स्ट प्राइस मिला करता था। ऐसा हमेशा चलता रहा जब भी 15 अगस्त , 26 जनवरी आता इन्हे हमेशा फर्स्ट पुरुष्कार मिलता था ,पुरुष्कार में पेन कॉपी,कंपास बॉक्स इत्यादि मिल जाता था। स्कूल कॉलेज तो बस ऐसे ही गुजर गया।

अब बात आती है स्टेज लेवल की कॉलेज के बाद ये advertisment का काम करने लगे थे तो उस समय एक कार ड्राइविंग स्कूल वाले ने इन्हे अपनी एडवर्टिस्मेंट के लिए एक एड बनवाया इसमें नितिन दुबे जी ने अपने स्वर में एडवर्टिस्मेंट किया। तो उसी समय दिलीप षड़ंगी जी कार ड्राइविंग सीखने के लिए आते थे, उन्होंने जब ये advertisment सुना तो उसने पूछ लिया की ये आवाज किसकी है इनसे मिलाओ यार कहके ड्राइविंग स्कूल वाले भईया से बोले फिर क्या था तब इनकी मुलाकात दिलीप षड़ंगी जी से हुई फिर नितिन दुबे जी ने इनके ग्रुप में ज्वाइन किया और उसी समय इनका पहला सॉन्ग रिलीज हुआ । फिर इन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट गीत दिए और आज ये एक ⭐ सुपर स्टार है।

लोक सम्मान ( पुरुष्कार )

2008 छत्तीसगढ़ लोक संस्था से माटी रत्न पुरुष्कार।

2009 कला अनमोल रत्न पुरुष्कार।

2017 साईं आराधना सम्मान पुरुष्कार।

2022 मेलोडी किंग अवार्ड

2023 केलो धौरार सम्मान।

2023 सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक।

2023 छत्तीसगढ़ रत्न।

नितिन दुबे : songs

1.“मनमोहनी गांव के गोरिया ,पढ़े बार जावत हे शहरिया” फर्स्ट एल्बम सांग है ।

2.“हाय तोर बिंदिया चुरा लगे निंदिया”

3.“हाय रे मोर चांदनी” इस गाने से पुरे छत्तीसगढ़ में निखर कर ऊपर आये यही से इनको प्रसिद्धि मिली।

4.“साईं का सजदा” यह गीत अल्ट्रा म्यूजिक से रिकॉर्ड हुआ था।

5.“कोचई पान”

6.“रायगढ़ वाला राजा”

7.“का तै रूप निखरे चंदैनी”

8.“चंदा रे”

9.“बर्बाद कर देहे मोला” पार्ट 1.पार्ट 2.

और अनेको गीत है जिनका नाम नहीं ले पाउँगा।

सोशल मीडिया अकाउंट

यूट्यूब –https://youtube.com/@NitinDubeyOfficial

वेबसाइट –https://www.nitindubeyofficial.com/

इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/nitin_dubey_singer/

1 thought on “नितिन दुबे Nitin Dubey CG Singer FULL Biography”

  1. Pingback: Anuraag Sarma Famous CG Singer Biography - CG Facts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
बम्लेश्वरी माता डोंगरगढ़ नवरात्री में